Thursday, October 1, 2020

कृषि अध्यादेशों के विरोध में कांग्रेस की तैयारी:राहुल गांधी पंजाब और हरियाणा में निकालेंगे ट्रैक्टर रैली, गृह मंत्री विज बोले- राज्य में नहीं घुसने देंगे, खुद सुनेंगे प्रदेश के किसानों की समस्या

 

कृषि अध्यादेशों के विरोध में कांग्रेस की तैयारी:राहुल गांधी पंजाब और हरियाणा में निकालेंगे ट्रैक्टर रैली, गृह मंत्री विज बोले- राज्य में नहीं घुसने देंगे, खुद सुनेंगे प्रदेश के किसानों की समस्या

राहुल गांधी (फाइल फोटो)
  • कांग्रेस पंजाब से शुरू करेंगे यात्रा, पेहवा या कैथल से है प्रदेश में प्रवेश करने की योजना
  • गृह मंत्री बोले-प्रदेश का माहौल खराब नहीं होने देंगे
  • कृषि से जुड़े तीन अध्यादेशों के खिलाफ देश में सबसे ज्यादा पंजाब-हरियाणा में हो रहे किसान आंदोलन में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी उतरेंगे। वे अगले दो-तीन दिन में पंजाब से अपनी ट्रैक्टर यात्रा शुरू करेंगे। यह यात्रा पंजाब से हरियाणा में घूमेगी। वे पंजाब से ट्रैक्टर पर कैथल या कुरुक्षेत्र के पेहवा इलाके से हरियाणा में प्रवेश कर सकते हैं। उनकी यात्रा को लेकर दिल्ली में कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने बैठक कर पूरी प्लानिंग भी की है।

    लेकिन सूबे के गृह मंत्री अनिल विज ने स्पष्ट किया है कि राहुल गांधी की यात्रा को हरियाणा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इससे यहां माहौल खराब हो सकता है। उन्होंने कहा कि राहुल गाधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी हाथ में पेट्रोल की कैनी लेकर घर से निकलते हैं। जहां भी धुआं दिखाई देता है, वहां आग लगा देते हैं।

    उनकी यात्रा से हरियाणा में मौहाल बिगड़ सकता है। इसलिए यात्रा को हरियाणा में नहीं आने दिया जाएगा। हरियाणा के किसान की समस्या हम ही सुनेंगे। उनके नाम पर किसी को राजनीति नहीं करने देंगे। राहुल की यात्रा को हरियाणा के बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा। किसी भी सूरत में प्रदेश की स्थिति खराब नहीं होने देंगे। पहले भी पंजाब शासन प्रयोजित ट्रैक्टर और बाइक रैली को रोका गया था।

    कांग्रेस ने बनाई आंदोलन की रणनीति

    केंद्र सरकार के तीनों अध्यादेशों के खिलाफ कांग्रेस किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए अब आंदोलन तेज करेगी। इसे लेकर दिल्ली में हुई बैठक में पूरी प्लानिंग बनाई गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने बताया कि अगले दो से तीन दिन में राहुल गांधी पंजाब और हरियाणा का दौरा करेंगे। इस दौरान वो ट्रैक्टर पर पंजाब से हरियाणा में प्रवेश कर सकते हैं। गांधी के दौरे के अलावा 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रदेश के हर विधानसभा स्तर पर प्रस्तावित आंदोलन पर भी चर्चा की गई।

No comments:

Post a Comment

india news

  Rhea Chakraborty's call records reveal that she spoke to Sushant Singh Rajput only 147 times Call date records of Sushant Singh Rajput...

all hindi news news in hindi live