Tuesday, September 29, 2020

 दलित बेटी से दरिंदगी:सफदरजंग अस्पताल में प्रदर्शन, परिवार ने अंतिम संस्कार करने से इनकार किया, अखिलेश यादव बोले- असंवेदनशील सत्ता से कोई उम्मीद नहीं

  

गैंगरेप पीड़ित की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत के बाद प्रदर्शन हुए। भीम आर्मी, कांग्रेस और दलित संगठन अस्पताल में पीड़ित की मौत का विरोध जताया। परिवार ने बॉडी को घर ले जाने से इनकार कर दिया है। उसके भाई ने भास्कर से कहा, जब तक दरिंदों को फांसी की गारंटी हमें नहीं मिलेगी, हम शव को लेकर नहीं जाएंगे।

पीड़ित के पिता।
पीड़ित के पिता।

उत्तर प्रदेश के हाथरस में 14 सितंबर को गैंगरेप का शिकार हुई 20 वर्षीय दलित युवती की बीती रात करीब तीन बजे सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। उसे सोमवार को ही अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज से दिल्ली इलाज के लिए लाया गया था।

‘रात दो बजे तक ठीक थी’
पीड़ित के रिश्ते का एक अन्य भाई भी अस्पताल में मौजूद था। उसने बताया कि कल वो अलीगढ़ से दिल्ली लाए जाते वक्त ठीक हालत में थी। रात 2 बजे तक भी ठीक थी। डॉक्टरों ने दो बजे के बाद हमें बताया कि उसकी दिल की धड़कन कमजोर हो रही है, फिर 3 बजे कहा कि वो नहीं रही। जब तक हमें इंसाफ नहीं मिलेगा, हम खामोश नहीं बैठेंगे। ये दुनिया उसके लायक नहीं थी।

पीड़ित की मौत के बाद राजनीति
इसी बीच रेप पीड़ित की मौत के बाद राजनीति भी तेज हो गई। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किए।

गांव में पुलिस, घर में डर का माहौल
वहीं गांव में पीड़ित के घर गम का माहौल है। घर में मौजूद भाई ने फोन पर बताया कि बॉडी को अस्पताल से नहीं लाया गया है। परिवार बेहद डरा हुआ है। पीड़िता के बड़े भाई ने कहा, ‘मां रोते-रोते ये कहते हुए बेहोश हो गई कि दरिंदों को फांसी हो। इससे कम कुछ नहीं। बसपा के कुछ नेता मिलने आए थे। अभी पुलिस तैनात है तो हमें डर नहीं लग रहा, लेकिन पुलिस भी कब तक तैनात रहेगी।’

छोटे भाई ने कहा कि अब हम गांव में नहीं रह पाएंगे। जैसे ही दूसरी जगह का इंतजाम हो जाएगा, चले जाएंगे।



साल पुराने बैंक पर बड़ा संकट, खाताधारकों को मिला ये संदेश - Utility indianewsjust.blogspot.com

 

94 साल पुराने बैंक पर बड़ा संकट, खाताधारकों को मिला ये संदेश

94 साल पुराने बैंक पर संकट
  • 1/6

करीब 94 साल पुराने प्राइवेट सेक्‍टर के लक्ष्मी विलास बैंक (एलवीबी) के मैनेजमेंट के भीतर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. यही वजह है कि अब भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने दखल देने का फैसला लिया है.

आरबीआई का फैसला
  • 2/6

दरअसल, रिजर्व बैंक ने लक्ष्मी विलास बैंक (एलवीबी) के दैनिक कामकाज को देखने के लिये निदेशकों की तीन सदस्यीय समिति (सीओडी) के गठन की मंजूरी दे दी है. ये समिति अंतरिम तौर पर प्रबंध निदेशक और सीईओ की विवेकाधीन शक्तियों का उपयोग करेगी. इसमें तीन स्वतंत्र निदेशक मीता मखान, शक्ति सिन्हा और सतीश कुमारा कालरा हैं. समिति की अध्यक्ष मीता मखान हैं. 
 

क्यों आरबीआई ने दिया फैसला
  • 3/6

आरबीआई ने ये मंजूरी शेयरधारकों द्वारा बैंक के सातों निदेशकों को बर्खास्त किये जाने के बाद दी है. आपको बता दें कि लक्ष्मी विलास बैंक के सालाना आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों ने शुक्रवार को एलवीबी प्रबंध निदेशक और सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) समेत सातों निदेशकों और ऑडिटरों को बर्खास्त कर दिया था. 
 

​खाताधारकों का क्या होगा
  • 4/6

वहीं नये बोर्ड ने निवेशकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि बैंक की नकदी की स्थिति संतोषजनक है. साथ ही जमाकर्ताओं से कहा कि उनका पैसा पूरी तरह सुरक्षित है. बैंक के मुताबिक जमाकर्ता, बांडधारक और खाताधारक तथा कर्जदाता पूरी तरह से निश्चिंत रहें. बैंक के बयान में कहा गया है कि लक्ष्मी विलास बैंक कानून के अनुसार जरूरी हर सूचना सार्वजनिक रूप से साझा करेगा.
 

क्या है मामला?
  • 5/6

बैंक की समस्या उस समय शुरू हुई जब उसने एसएमई (लघु एवं मझोले उद्यम) के बजाए बड़ी कंपनियों पर ध्यान देना शुरू किया. बैंक ने फार्मा कंपनी रैनबैक्सी के पूर्व प्रवर्तक मलविन्दर सिंह और शिविन्दर सिंह की निवेश इकाई को 720 करोड़ रुपये का कर्ज दिया. यह कर्ज 2016 के अंत और 2017 की शुरुआत में 794 करोड़ रुपये की मियादी जमा पर दिया गया. यहीं से बैंक की समस्या शुरू हुई. 
 

आरबीआई ने की थी कार्रवाई
  • 6/6

इस बीच, आरबीआई ने सितंबर 2019 में गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) बढ़ने के साथ बैंक को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के अंतर्गत रखा. बहरहाल, बैंक को मार्च 2020 को समाप्त वित्त वर्ष में 836.04 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ. 

गूगल ने लगाया प्ले स्टोर टैक्स, Paytm विवाद के बाद लिया फैसला - america google play store tax paytm services through pay tutk -indianewsjust.blogspot.com

 

गूगल ने लगाया प्ले स्टोर टैक्स, Paytm विवाद के बाद लिया फैसला

गूगल का बड़ा फैसलागूगल का बड़ा फैसला
Exclusive: बिग बॉस 14 की फाइनल लिस्ट का खुलासा, शो में दिखेंगे ये 14 चेहरे

 

Exclusive: बिग बॉस 14 की फाइनल लिस्ट का खुलासा, शो में दिखेंगे ये 14 चेहरे


रुबीना दिलैक
  • 1/13

तो तैयार हो गई है बिग बॉस 2020 की फाइनल लिस्ट. जिसमें शामिल है टीवी की एक शादीशुदा जोड़ी, टीवी की 2 बहुएं, एक खलनाइका, टीवी सीरियल्स की दुनिया के दो बेटे, दो गायक, रियलिटी शोज की दुनिया के चहरे, हिंदी-पंजाबी फिल्मों और दक्षिण भारतीय फिल्मो की हीरोइंस. इन सभी ने अपने ओपनिंग एक्ट्स की शूटिंग कर ली है. बस 1 अक्टूबर को होस्ट सलमान खान के साथ शूटिंग कर ये बिग बॉस के फिल्म सिटी वाले सेट पर कैद हो जाएंगे. वैसे कुछ चेहरे जैसे शगुन पांडेय , नेहा शर्मा, प्रतीक सहजपाल और नैना सिंह स्टैंड बाई पर हैं. अगर ये पहले एपिसोड में नहीं आए तो अगले एपिसोड्स में वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री करेंगे. 

(रिपोर्ट अमित त्यागी)

रुबीना दिलैक
  • 2/13

कंगना रनौत की तरह हिमाचल प्रदेश की एक और बेटी अब बिग बॉस के घर में तूफान लाएगी. सीरियल 'छोटी बहू ' में राधिका के किरदार से रुबीना ने सीरियल्स की दुनिया में एंट्री मारी. एक सीरियल के दो सीज़न्स आये और अविनाश सचदेव के साथ रुबीना की जोड़ी को काफी पसंद किया गया. छोटी बहू के बाद रुबीना 'पुनर्विवाह ' और 'जिनि और जुजु' जैसे शोज में दिखीं. रुबीना को फिर पहचान मिली सीरियल 'शक्ति -अस्तित्व के एहसास की ' से, जहां वो बनी थीं एक किन्नर. इसी साल रुबीना ने सीरियल लीप के चलते छोड़ दिया और अपनी शादीशुदा जिंदगी में बिजी हो गईं. बिग बॉस में एक लम्बे समय के बाद वो दिखेंगी. लेकिन इस बार अकेले नहीं अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ नजर आएंगी.

अभिनव शुक्ला
  • 3/13

बिग बॉस के घर के दूसरे प्रतियोगी हैं अभिनव शुक्ला, जो रुबीना के रियल लाइफ पति हैं. पंजाब के अभिनव ने शुरुआत 'जर्सी न .10 ' नाम के शो से की. फिर जाने क्या बात हुई , दिया- बाती जैसे  शोज किये. अक्सर 2 जैसी फिल्में भी कीं. रियल लाइफ में काफी एडवेंचर वाले हैं अभिनव. 2018 में रुबीना के साथ उन्होंने शादी की और मुंबई में दोनों साथ रहते हैं. तनाज-बख्तियार , शिल्पा-अपूर्व के बाद ये ऐसी पति पत्नी की जोड़ी है जो बिग बॉस में एक साथ एक रियलिटी शो में नज़र आएगी. 
 

शारदुल पंडित
  • 4/13

बिग बॉस के घर का ताजा नाम है अभिनेता शारदुल पंडित. यूं तो शारदुल ने अपना करियर एक टीवी होस्ट के तौर पर शुरू किया. लेकिन फिर वो सीरियल्स में काम करने लगे. बंदिनी सीरियल से लेकर कुलदीपक जैसे शोज किये लेकिन पहचान नहीं बनी. हाल ही में लॉकडाउन के दौरान शारदुल ने सोशल मीडिया पर अपनी बदहाल ज़िन्दगी का ज़िक्र किया और वो फिर से चर्चा में आ गए. शायद लॉकडाउन में उनके दर्द की कहानी बिग बॉस वालों को पसंद आयी. देखना होगा अपना असली किरदार शारदुल बिग बॉस में कैसे निभाएंगे. 
 

शहजाद देओल
  • 5/13

रियलिटी शोज की दुनिया के सितारों के लिए बिग बॉस एक बड़ा मंच है. रियलिटी शो ऐस ऑफ़ स्पेस और टॉप मॉडल इंडिया में दिखने वाले सिख प्रतियोगी शहजाद देओल भी ऐसा ही एक नाम है. पंजाब के प्रतियोगी बिग बॉस में हमेशा छाए रहते हैं . कहा जाता है की शहजाद सबसे हैंडसम सिख मॉडल हैं जिन्हें अपनी पगड़ी पर बहुत गर्व है. वो रियलिटी शोज के दांव पेंच जानते हैं और बिग बॉस 2020 उन्हें एक नयी पहचान देगा.

जिया मानेक
  • 6/13

सीरियल साथ निभाना साथिया की ओरिजिनल गोपी बहू इस बार बिग बॉस में शायद ये देश को बता पाए कि रसोड़े में कौन था. उनके पहले सीरियल का वीडियो क्या वायरल हुआ. जिया को मिल गया एक नया मौका अपनी असली पहचान दिखाने का. सीरियल की बहू की इमेज को तोड़कर जिया बिग बॉस में नयी पहचान बनाने की पूरी कोशिश करेंगी.

जैस्मिन भसीन
  • 7/13

एक और सिखणी बिग बॉस के घर में आ रही और ये भी सीरियल की बहु रह चुकी हैं. ये हैं जैस्मिन भसीन जो सीरियल टशन ए इश्क़ से चर्चा में आईं. फिर रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ दिल से दिल तक में दिखीं. सिद्धार्थ और रश्मि बिग बॉस 13 में छाए रहे थे . इस बार जैस्मिन पर ये जिम्मेदारी होगी. हाल ही में जैस्मिन नागिन , खतरों के खिलाड़ी और दिल तो हैप्पी है जी जैसे शोज में दिखी थीं.

निशांत सिंह मलकानी
  • 8/13

टीवी सीरियल्स की दुनिया से ही हैं निशांत मलकानी जो बिग बॉस में अपना ही किरदार निभाने वाले हैं . निशांत गुड्डन तुमसे ना हो पायेगा, मिले जब हम तुम और राम मिलायी जोड़ी जैसे शोज कर चुके हैं. कुछ फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया है. रियल लाइफ वैसे वे काफी ज़हीन हैं लेकिन गुस्सा बहुत आता है. सुना है खाने के बहुत शौक़ीन हैं. पता नहीं बिग बॉस के घर अपने इस शौक को वो कैसे पूरा करेंगे. 

पवित्रा पुनिया
  • 9/13

जहां बिग बॉस में टीवी सीरियल्स की बहू और बेटे हैं तो वहां एक सीरियल की खलनायिका भी नज़र आएगी. ये हैं पवित्रा पुनिया जो कई सीरियल्स में वैम्प का किरदार निभा चुकी हैं. रियलिटी शो स्प्लिट्सविला में इनका बेबाक अंदाज़ सबने देखा हैं रियल लाइफ में मुँहफट हैं और अपनी पर्सनल लाइफ के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं. यानी बिग बॉस में अच्छा तड़का डालेगी दिल्ली की ये जाटनी.
 

ऐजाज खान
  • 10/13

टीवी अभिनेता की लिस्ट में अगला नाम है टीवी सीरियल्स और वेब सीरीज की दुनिया के लोकप्रिय अभिनेता ऐजाज खान का . एकता कपूर के सीरियल्स में कई किरदार निभाए. फिल्म तनु वेड्स मनु से वाहवाही लूटी. लेकिन इनकी रियल लाइफ हमेशा चर्चा में रही . 40 पार कर चुके हैं लेकिन अभी तक कुंवारे हैं. शायद बिग बॉस में कुंवारे सलमान ऐजाज की जोड़ी बना दें. 

सारा गुरपाल
  • 11/13

पिछले सीजन में शहनाज़ गिल ने सबका बहुत मनोरंजन किया था और इस सीज़न में पंजाब से आ रही हैं सारा गुरपाल. कई पंजाबी फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में दिख चुकीं सारा शहनाज़ की तरह चुलबुली लेकिन थोड़ी शहरी हैं . इस पंजाबी कुड़ी की पूरी कोशिश रहेगी कि बिग बॉस के घर में हो मनोरंजन.

निक्की तम्बोली
  • 12/13

बिग बॉस 2020 में ग्लैमर की मिर्ची लगाएंगी निक्की तम्बोली. इन्होंने ढेर सारी तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है. ये बोल्ड और बिंदास हैं और बिग बॉस देखने वालों को कैसे मंत्र मुग्ध किया जाए इसकी तैयारी निक्की ने पूरी कर रखी है.

प्रतीक सहजपाल
  • 13/13

रियलिटी शोज जैसे लव स्कूल, ऐस ऑफ़ स्पेस में दिख चुके प्रतीक का नाम पिछले 3 साल से बिग बॉस के लिए आ रहा है. दिल्ली का ये पंजाबी मुंडा एक फिटनेस ट्रेनर होने के साथ मोटिवेशनल स्पीकर भी है. खबर है कि प्रतीक और पवित्रा रियल लाइफ कपल हैं. यानी एक लव स्टोरी बिग बॉस के घर में दिखेगी.


हाथरस गैंगरेप: दिल्ली में महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, प्रदर्शनकारियों को गाड़ी में बैठा ले गई पुलिस - Hathras rape case delhi mahila congress protest delhi protest -

 

हाथरस गैंगरेप: दिल्ली में महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, प्रदर्शनकारियों को गाड़ी में बैठा ले गई पुलिस

महिला कांग्रेस का हाथरस घटना पर प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप की शिकार पीड़ित युवती की जान चली गई है. इस घटना को लेकर देशभर में आक्रोश है. घटना के विरोध में और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से मंगलवार को प्रदर्शन किया गया. दिल्ली महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विजय चौक के पास प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की.

इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कई महिला प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, साथ ही दिल्ली महिला प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्ष अमृता धवन को भी गाड़ी में बैठाकर ले गए. साथ ही कई अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है. 


आपको बता दें कि सुबह ही हाथरस घटना की पीड़िता ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया. जिसके बाद से ही इस घटना पर राजनीतिक बवाल हो गया है. 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से योगी सरकार पर तीखा वार किया गया है. प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा कि हाथरस में हैवानियत झेलने वाली दलित बच्ची ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया. दो हफ्ते तक वह अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझती रही. हाथरस, शाहजहांपुर और गोरखपुर में एक के बाद एक रेप की घटनाओं ने राज्य को हिला दिया है.

 


प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है. महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं है. अपराधी खुले आम अपराध कर रहे हैं. इस बच्ची के कातिलों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी की महिलाओं की सुरक्षा के प्रति आप जवाबदेह हैं.

आपको बता दें कि सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बल्कि अन्य कई विपक्षी दलों और सोशल मीडिया पर लोगों ने भी योगी सरकार की आलोचना की. और इस मामले को दबाने का आरोप लगाया.

Anil Ambani live in a rented house, Will pursue all legal routes to recover money says Chinese Banks | अनिल अंबानी के पीछे हाथ धोकर पड़े चीनी बैंक, कहा पैसा वसूलने के लिए सभी कानूनी कदम उठाएंगे - India TV Hindi News

 अनिल अंबानी के पीछे हाथ धोकर पड़े चीनी बैंक, कहा पैसा वसूलने के लिए सभी कानूनी कदम उठाएंगे

अनिल अंबानी ने ब्रिटेन की अदालत में अपनी सारी संपत्ति और देनदारियों का पूरे और निष्पक्ष तौर पर खुलासा करते हुए कहा था कि व्यक्तिगत रूप से उनके पास भारत के बाहर कोई संपत्ति नहीं है।

Will pursue all legal routes to recover money from Anil Ambani, says Chinese Banks- India TV Paisa
Photo:THE INDIAN WIRE

Will pursue all legal routes to recover money from Anil Ambani, says Chinese Banks

नई दिल्‍ली। चीन के तीन बैंकों, जिनका एडीएजी ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी पर 5,306 रुपए का कर्ज बकाया है, ने मंगलवार को कहा कि वह अपने अधिकारों की रक्षा और अंबानी से अपना पूरा पैसा वसूलने के लिए प्रत्‍येक कानूनी कदम उठाएंगे। बैंकों का यह बयान अनिल अंबानी द्वारा ब्रिटेन की अदालत में पेश किए गए अपने खर्चों व व्‍यक्‍तिगत संपत्ति के हलफनामे के बाद आया है।

अनिल अंबानी ने ब्रिटेन की अदालत में अपनी सारी संपत्ति और देनदारियों का पूरे और निष्पक्ष तौर पर खुलासा करते हुए कहा था कि व्यक्तिगत रूप से उनके पास भारत के बाहर कोई संपत्ति नहीं है। बता दें कि यह मामला रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड द्वारा साल 2012 में चीन के स्वामित्व वाले बैंकों से लिए गए कॉरपोरेट लोन की व्यक्तिगत गारंटी का है, ना कि अंबानी के व्यक्तिगत ऋण का।

चीन के तीन बैंकों इंडस्ट्रियल एंड कॉमर्शियल बैंक ऑफ चाइना, एक्‍सपोर्ट-इम्‍पोर्ट बैंक ऑफ चाइना और चाइना डेवलपमेंट बैंक ने संयुक्‍त रूप से अपना पैसा वसूलने के लिए सभी कानूनी उपायों का उपयोग करने का यह बयान अंबानी द्वारा कोर्ट में यह कहने के बाद दिया है कि वह एक साधारण जीवनशैली व्‍यतीत करते हैं।

एशिया के सबसे अमीर व्‍यक्ति मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी ने ब्रिटेन की अदालत में कहा कि यह खबर गलत है कि वह शानदार जीवनशैली जी रहे हैं। इसके बजाये उन्होंने सम्मानपूर्वक स्पष्ट किया कि वास्तव में वह सरल आदतों वाले एक अनुशासित और बेहद धार्मिक व्यक्ति हैं। अंबानी एक जुनूनी एथलीट और मैराथन दौड़ने वाले रनर हैं, जो 50 से अधिक मैराथन/हॉफ-मैराथन में दौड़ चुके हैं।

कानूनी सूत्रों ने कहा कि अंबानी ने कहा कि वह पूरी जिंदगी शाकाहारी रहे और उन्होंने न कभी शराब का सेवन किया, ना धूम्रपान किया और ना जुआ खेला। वे अपनी मां कोकिलाबेन और परिवार के साथ सीविंड नामक एक किराए के अपार्टमेंट में रहते हैं। इसकी व्यवस्था उनके दिवंगत पिता धीरूभाई अंबानी ने की थी।

अंबानी ने उन गलत बयानों का भी खंडन किया जिसमें अनुमान लगाया गया था कि उनके पास कारों, कॉर्पोरेट जेट, एक हेलीकाप्टर और एक यॉच का कथित बेड़ा है। अंबानी ने स्पष्ट किया कि इनमें से कोई भी संपत्ति उनके पास नहीं है और वे केवल कंपनी द्वारा दी गई एक कार का उपयोग करते हैं। अंबानी ने यह भी खुलासा किया कि ब्रिटेन में चीनी राज्य के स्वामित्व वाले बैंकों द्वारा किए गए इस मुकदमे की महंगी फीस देने के लिए और अपने कानूनी खचरें को पूरा करने के लिए उन्हें मजबूरन 9.9 करोड़ रुपये में सभी गहने बेचने पड़े।


india news

  Rhea Chakraborty's call records reveal that she spoke to Sushant Singh Rajput only 147 times Call date records of Sushant Singh Rajput...

all hindi news news in hindi live