Monday, September 28, 2020

 IPL 2020: राहुल तेवतिया ने जमाया 5 गेंद पर 5 छक्का तो युवराज सिंह को लगा डर, बोले- 'न भाई न..'


IPL 2020 के 9वें मैच में राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) ने राजस्थान की पारी के 18वें ओवर में शेल्डन कॉटरेल के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी की और 5 गेंद पर 5 छक्के जमाए जिसमें 4 गेंद पर 4 लगातार छक्का शामिल रहा


IPL 2020: राहुल तेवतिया ने जमाया 5 गेंद पर 5 छक्का तो युवराज सिंह को लगा डर, बोले- 'न भाई न..'

IPL 2020 के 9वें मैच में राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) ने राजस्थान की पारी के 18वें ओवर में शेल्डन कॉटरेल के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी की और 5 गेंद पर 5 छक्के जमाए जिसमें 4 गेंद पर 4 लगातार छक्का शामिल रहा, 18वें ओवर में तेवतिया ने कमाल किया और शेल्डन कॉटरेल की ओवर में 5 छक्के जमाकर मैच को पूरी तरह से बदलकर रख दिया. तेवतिया के तेवर देखकर युवराज सिंह ने ट्वीट कियाय. युवी को तेवतिया की बल्लेबाजी देखकर ऐसा लगा कि कहीं वो उनके द्वारा जमाए गए 6 गेंद पर 6 छक्के के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. लेकिन जब एक गेंद पर तेवतिया छक्का नहीं जमा पाए तो युवी ने अपने ट्वीट में कहा, 'न भाई न, शुक्रिया एक बॉल मिस करने के लिए. क्या गेम खेला है आपने राजस्थान को इस शानदार जीत के लिए बधाई.' बता दें कि 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में युवी ने 6 गेंद पर 6 छक्का जमाने का ऐतिहासिक कमाल कर रखा है.

No comments:

Post a Comment

india news

  Rhea Chakraborty's call records reveal that she spoke to Sushant Singh Rajput only 147 times Call date records of Sushant Singh Rajput...

all hindi news news in hindi live