Saturday, September 26, 2020

बिहार चुनाव: किसानों की नाराज़गी क्या एनडीए पर भारी पड़ेगी?

 बिहार चुनाव: किसानों की नाराज़गी क्या एनडीए पर भारी पड़ेगी?

  • सरोज सिंह
  • बीबीसी संवाददाता
किसान आंदोलन

नीले रंग की ट्रैक्टर, ड्राइवर की सीट पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, ट्रैक्टर पर छत पर साथ में बैठे बड़े भाई तेज प्रताप, और बगल में फावड़ा.

फोटो का चित्रण आपको भले ही फ़िल्मी लग रहा हो, लेकिन इसकी पटकथा राजनीतिक है.

देश भर से किसान आंदोलन की जो तस्वीरें आ रही थी, उनमें बिहार से आई ये तस्वीर अपने आप में बहुत कुछ कहती है. ख़ास तौर पर तब, जब उसी दिन बिहार चुनाव की तारीख़ का एलान भी हुआ हो.

ये तस्वीर इतना बताने के लिए काफ़ी है कि बिहार का किसान भले ही नए कृषि बिल से ख़ुद को प्रभावित समझे या ना समझे, लेकिन विपक्ष इसे आने वाले चुनाव में मुद्दा बनाने के लिए आमादा है.कांग्रेस पार्टी भी इस मुद्दे को भुनाने में जुटी है. गुरुवार को पटना में पार्टी के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में नीतीश कुमार का इस्तीफ़ा तक माँग लिया.

No comments:

Post a Comment

india news

  Rhea Chakraborty's call records reveal that she spoke to Sushant Singh Rajput only 147 times Call date records of Sushant Singh Rajput...

all hindi news news in hindi live