
आईपीएल में बीते गुरुवार को विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और केएल राहुल की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच हुआ. यह मैच राहुल के लिए तो बेहतरीन रहा. लेकिन कोहली के लिए खास नहीं रहा है. उन्होंने फिल्डिंग में कई कैच छोड़े तो बैटिंग में भी जल्दी आउट हो गाए. लेकिन इसी दौरान कॉमेंट्री कर रहे भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का नाम लेते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) पर निशाना साधा. अब इस पर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने रिएक्शन दिया है, जो वायरल हो रहा है.सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने कॉमेंट्री के दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) की खराब फॉर्म को लेकर अनुष्का शर्मा पर तंज कसा था. अब इस संबंध में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने एक पोस्ट लिखी है. उन्होंने लिखा है: "मिस्टर गावस्कर आपका यह कमेंट अच्छा नहीं लगा. मैं आपको जवाब देना चाहती हूं. आपने मेरे पति पर कटाक्ष के साथ मेरा नाम लिया. मैं यह जानती हूं कि आप सालों से क्रिकेटर की प्राइवेट लाइफ का सम्मान करते हैं. आपको नहीं लगता हम भी इसके हकदार हैं."
No comments:
Post a Comment